गुजरात से भगवान पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी विहार करते हुए सागर पधारे मुख्य यजमान श्रीमती अनुश्री-शैलेन्द्र कुमार जैन के निवास स्थान पर भगवान विराजमान हुए
सागर। (राजेश पाराशर)
30 जनवरी से 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के पूर्व बुधवार 29 जनवरी की दोपहर रेल मार्ग से विहार करते हुये गुजरात से भगवान पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी का सागर आगमन हुआ। सागर आगमन पर भगवान भगवान श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी का मुख्य यजमान विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने रेल्वे स्टेशन पहुँचकर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुये पूज्यनीय प्रभु की आगवानी की। आगवानी के लिये सागर स्टेशन के प्लेटफार्म पर अखाड़े दल, डमरू दल, बैंड की भव्य प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हुआ। आगवानी पश्चात् भगवान पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी का विहार मुख्य यजमान अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन के निज निवास स्थान की ओर हुआ विहार के दौरान धर्मप्रेमी बंधुओं एवं बहिनों से जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं पूजा आरती कर स्वागत किया। होटल सागर सरोज के पास गजराज के साथ पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी की आगवानी की। इस दौरान केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने भी पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी के दर्शन कर आगवानी की। भव्य विहार यात्रा मुख्य यजमान के निवास स्थान पहुँची, जहाँ भारी पुष्प वर्षा के साथ पूज्य ब्राम्हणों द्वारा संखनाद एवं स्वस्ति वाचन का पाठ करते हुये मुख्य यजमान अनुश्री शैलेन्द्र कुमार जैन, चिर. सूर्यादित्या एवं बिटिया श्रीनिका ने पूजा अर्चना कर पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी की आगवानी की। आगवानी कर पूज्य श्री ठाकुरजी गिरधारी लालजी को सिंहासन विराजमान किया। इस दौरान उपस्थित भक्तजनों ने जमकर बधाई की। इस दौरान जिलाध्याक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, नगर निगम वृन्दावन अहिरवार, संध्या भार्गव, नीलम अहिरवारी सुनीता रैकवार, किरण सैनी, मीरा चौबे, उर्मिला सहारे, पूनम कुषवाहा, मंजूश्री चौरसिया, आषा चौरसिया,अनूप उर्मिल, वीरेंद्र पाठक, शिव शंकर मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, जगन्नाथ गुरैया, श्रीकांत जैन, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा, नेवी जैन, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, नीरज यादव, सुमित यादव, प्रणव कन्हौअ, निकेश गुप्ता, रितेश तिवारी, संध्या भार्गव, देवेंद्र कटारे, सुबोध पाराशर, अंशुल परिहार, प्रहलाद पटेल, निखिल अहिरवार, रामू ठेकेदार, दिलीप बचकैनिया, निर्भय घोषी, नरेश धानक, सुनील गोस्वामी, कृष्ण कुमार अहिरवार, मेघा दुबे, अमित बैसाखिया, आकाश ठाकुर, डब्बू पहलवान, अभिषेक यादव, सुषमा यादव, अंशुल गुप्ता, धर्मेंद्र खटीक, जुगल प्रजापति, राजीव जैन, जय सोनी, राजेश अग्रवाल, नीरज जैन, प्रतिभा चौबे, प्रसुख जैन, अंकित संककत, दीपक लोधी, देवेंद्र अहिरवार, बलराम राय, कमलेश, प्रीतम पटेल, सुनील पटेल, प्रभात चतुर्वेदी, गोलू कोरी, महेंद्र साहू, माधव पटेल, योगेश सोलंकी, आजाद कुमार द्विवेदी, देवेन्द्र अहिरवार, कन्हैया पटेल, कैलाश हसानी, रामू ठेकेदार, धर्मेंद्र खटीक, विशाल खटीक, रानी बजाज, नीरज यादव, आदि धर्म प्रेमी बंधु मौजूद रहे।