विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का जिला शहर कांग्रेस नें भव्य स्वागत किया
– कांग्रेस कार्यकर्त्ता अन्याय के खिलाफ खड़े हो मैं विधानसभा में उनकी आवाज़ बनूँगा -उमंग सिंघार
– सिंघार सर्वहारा वर्ग की आवाज़ है- पचौरी
राजेश पाराशर
सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष नेता उमंग सिंघार के बुंदेलखंड दौरे के अंतर्गत सागर आगमन पर जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में बुंदेली परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम डाँ. बाबा साहब अम्बेडकर एवं डाँ हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार नें माल्यार्पण किया एवं डाँ गौर को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पचौरी ने नेता प्रतिपक्ष को तलवार भेंट की। उमंग सिंघार नें कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता अन्याय के खिलाफ खड़े हो मैं विधानसभा में उनकी आवाज़ बनूँगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पचौरी नें कहा कि श्री उमंग सिंघार के आगमन से कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल बना है। सिंघार सर्वहारा वर्ग की आवाज़ है। सागर जिले में प्रशासन निरंकुश हो गया है। सागर में अपराध बढ़ रहे है। श्री सिंघार इसको गंभीरता से ले रहे है। इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार,पूर्व संसद ,प्रभारी शहर कांग्रेस मनोज कपूर, सहप्रभारी सुनील बोरसे,पूर्व मंत्री हर्ष यादव,पं त्रिलोकी नाथ कटारे,सुरेंद्र सुहाने,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर,मुन्ना चौबे,अमित राम जी दुबे,नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव,पी पी नायक,चक्रेश सिंघई,प्रदीप गुप्ता पप्पू,पं राम शर्मा,, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी,ताहिर खान,ऋचा सिंह, रौशनी वसीम खान जितेंद्र रोहण, शैलेन्द्र तोमर,ब्लॉक अध्यक्ष गण प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, योगराज कोरी,सेवादल अध्यक्ष द्वय सिंटू कटारे, महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी,रजिया खान, कमलेश तिवारी दीनदयाल तिवारी, नितिन पचौरी,महेश अहिरवार, शाहरुख़ खान, अंजय ब्रजपुरिया,गीता कुशवाहा, रेखा सोनी,रिंकू केशरवानी,जय रैकवार,सुरेश पिंजवानी,मोंटी यादव,सागर साहू, नीलेश अहिरवार,किरण लता सोनी, गोपाल प्रजापति,जाहिद ठेकेदार,पप्पू गोस्वामी, अशोक नागवानी, चकेश रोहित,आदिल खान,अर्चना कन्नौजिया अकरम पहलवान, अंकुर यादव, शाहरुख़ खान,सहित सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस जनो नें फूलमालाओ और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत किया।