राष्ट्रीय संस्थान परिवर्तन योगेश द्वारा काशी हिन्दी विद्यापीठ के समन्वय से दिल्ली में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मानद एवं अन्य सम्मान समर्पण की सुदर्शन सभा का हुआ आयोजन
मनोज तिवारी (संपादक बुंदेलखंड एक्सप्रेस न्यूज)
राष्ट्रीय संस्थान परिवर्तन योगेश द्वारा काशी हिन्दी विद्यापीठ के समन्वय से दिल्ली में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुदर्शन सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्या वाचस्पति- विद्या सागर मानद सम्मान व अन्य सम्मानों से श्रेष्ठ जनों को सम्मानित किये गए। यह मानद सम्मान काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर एवं राष्ट्रीय उप-कुलपति योगेश तरेहन जी (संस्थापक – परिवर्तन योगेश संस्थान) द्वारा देय हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गायकवाड (राष्ट्रपति सम्मान पुरस्कारित), महामंडलेश्वर एन एन तिवारी, महामंडलेश्वर कृष्णानंद भारद्वाज एवं महामंडलेश्वर चैतन्य गिरी जी की उपस्तिथि रही। मंच संचालन उत्तर प्रदेश पत्रिका परिषद के जिलाध्यक्ष एवं अविरल पत्रिका के सम्पादक संजय शर्मा जी द्वारा हुआ।
*विद्या सागर मानद सम्मान के प्राप्तकर्ताओं की सूची :* इला अग्रवाल, दीपेश कटारे, मारुती चंद्रकांत कदम, सुनीता पंड्रो एवं आचार्य महामंडलेश्वर प्रो. डॉ. एन. एन. तिवारी। *विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची :* पत्रकार मनोज दुबे, उर्मिला देवी, आचार्य जितेन्द्रनाथ तिवारी, कुसुम जैन, गंगा शरण पासी, आचार्य ईश्वर सिंह, सागर सोनी, मोहन मनोहरराव हिमाणे, रवि कुमार द्विवेदी, श्यामवीर शर्मा, अनुराग तिवारी, भगत राम बिजल्वाण, टीकम सिंह यादव, हरीश प्रकाश शर्मा, देवेश कुमार, संत ऋषिपाल महाराज, नीतेश कुमार मिश्र, आदित्य नारायण मिश्र, राम उजागर तिवारी, हेमलता तिवारी, फिरदोश खान, अशोक सूद शास्त्री, इरफ़ान अहमद, मुद्रा कुमार, शालिनी माईवाल, गौरव मिश्र, हिमांशु शर्मा, शांतीलाल मेघराजजी कोचर, सुशीला नेताम, विशाल यादव एवं संजय श्रीरामजी पेंढारकर।
*अन्य सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची :* तक्षशिला विद्वता सम्मान – डॉ. प्रशांत गायकवाड, विश्व अनमोल रत्न – डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर एवं आशीष अनेजा , नारी शक्ति सम्मान मणिकर्णिका – शालिनी माईवाल, मातृभूमि भूषण श्री सम्मान – डॉ. हरीश मिश्र (संरचना अभियंता) वरिष्ठ समाजसेवी।