मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गयी। इसे हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना के वक्त बस में करीब 54 लोग सवार थे। इनमें से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।जबकि कई लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं।सीधी जिले के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया की मरने वालों की संख्या 39 हो गयी है। अन्य लोगों की तलाश जारी है।घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह बस सीधी से सतना जा रही थी। इस बीच बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना की सूचना के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल कलेक्टर से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके साथ ही इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया किया गया है।